Jaunpur News: केसरिया बालम पधारो म्हारे देश... नवसंवत्सर 2082 का हुआ भव्य आगाज | Naya Sabera Network

संस्कार भारती के बैनर तले विसर्जन घाट पर हुआ आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद की सांस्कृतिक एवं साहित्य क्षेत्र की अग्रणी संस्था संस्कार भारती ने नवसंवत्सर 2082 के उपलक्ष्य में नव वर्ष उत्सव का आयोजन प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पर किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राजस्थान से आये सुरमनाथ कालबेलिया समूह द्वारा प्रस्तुति रही। सुरमनाथ जी द्वारा केसरिया बालम पधारो म्हारे देश, सूफ़ी गीत दमा दम मस्त कलंदर और होली गीत के साथ भवई नृत्य, कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया गया जिस पर सभी दर्शक आनंदित हो उठे।

Jaunpur News: Kesariya balam come to our country... Navsamvatsar 2082 begins with grand ceremony | Naya Sabera Network


यह भी पढ़ें | 
Jaunpur News: जौनपुर पर मेहरबान हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करोड़ों की लागत से शुरू हुआ नया काम | Naya Sabera Network 

बाल कलाकार संस्तुति श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया मां दुर्गा स्तुति पर भावपूर्ण नृत्य

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, कार्यक्रम अध्यक्ष डा. स्मिता श्रीवास्तव वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, दीपक शर्मा काशी प्रांत संगठन मंत्री, रविन्द्र नाथ संरक्षक एवं डॉ ज्योति दास अध्यक्ष जौनपुर ने भगवान नटराज जी व माँ भारती के चित्र पर पुष्पार्चन करते हुये दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके बाद डा ज्योति दास ने सभी का स्वागत किया। संस्कार भारती के सदस्यों ने ध्येय गीत का सामूहिक गान किया। बाल कलाकार संस्तुति श्रीवास्तव ने मां दुर्गा स्तुति पर भावपूर्ण नृत्य किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नरेन्द्र पाठक ने संघ गीत.. धर्म के लिए जिए, समाज के लिए जिए प्रस्तुत किया। पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव (प्रख्यात लोक गायिका) ने चैती व होली गीतों...... की मधुर गायन ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आइजीआरएस के निस्तारण में मौके पर जाएं अफसर : डीएम | Naya Sabera Network 

’तुम आ जाते बस एक बार’ काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

डा. ज्योति दास की पुस्तक ’तुम आ जाते बस एक बार’ काव्य संग्रह का विमोचन उपस्थित अतिथियों ने किया। मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि संस्कार भारती नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष नववर्ष उत्सव का आयोजन करती आ रही है जिसमें अपनी भारतीय कला व संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रेम प्रसंग में युवक गया था जेल, जमानत पर हुआ था रिहा, संदिग्ध परिस्थिति में गई जान | Naya Sabera Network 

कार्यक्रम में मौजूद रहे सम्मानित विशिष्टजन

कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रान्त संगठन मंत्री दीपक, प्रांतीय महामंत्री सुजीत, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषि, डॉ अरुण मिश्रा संरक्षक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, प्रो आरएन त्रिपाठी, मनोज अग्रहरि, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ क्षितिज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, श्याम मोहन अग्रवाल, प्रदीप सिंह, विवेक सिंह, अवनींद्र तिवारी, विमल सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, समाजसेविका प्रीति गुप्ता, अनिल गुप्ता, उर्वशी सिंह, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, रजनी साहू सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर में नदी किनारे स्थापित हुई निषाद राज की मूर्ति | Naya Sabera Network 

संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने दिया अपना विशेष योगदान

संस्कार भारती के उपाध्यक्ष विष्णु गौड़, सुषमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकमल, मनीष अस्थाना, अवधेश, राजेश किशोर, अरुण केशरी, रविकांत जायसवाल, बालकृष्ण, आशीष श्रीवास्तव, राज केशरी, मयंक नारायण, अजय गुप्ता, अभिताश गुप्ता, गणतंत्र श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, आकाश सेठ, ज्योति मिथिलेश श्रीवास्तव, सुप्रतीक गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, मनीष सेठ, डॉ सूरज जायसवाल, आलोक रंजन सिन्हा, मंजू देवी, अनिल बिंद, अनिल विश्वकर्मा, सुजीत अग्रहरि, संजय अग्रहरि, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, शशांक सिंह, विष्णु सहाय, आशीष जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, साक्षी, ज्योति ऋषि श्रीवास्तव आदि कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन ऋषि श्रीवास्तव एवं कमलेश ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संस्कार भारती जौनपुर के महामंत्री अमित गुप्ता ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न कर रहा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय : अमित सिंह | Naya Sabera Network 

S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
विज्ञापन

 


नया सबेरा का चैनल JOIN करें