Jaunpur News: प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल में वाराणसी मंडल प्रथम
नया सवेरा नेटवर्क जौनपुर। प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, जौनपुर के कक्षा 10-सी के छात्र आकाश सोनकर भी शामिल रहे। आकाश ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार ने छात्र को सम्मानित किया आकाश सोनकर की सफलता पर मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में हर्ष का माहौल रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आकाश सोनकर का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि आकाश की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। खेल के साथ पढ़ाई में सहयोग विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने आकाश सोनकर को खेल के साथ आगे की पढ़ाई-लिखाई में हरसंभव सहायता और सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। पूरी टीम को दी ग...