BREAKING

Jaunpur News: शाहगंज में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, उपचार के दौरान मौत


मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। शाहगंज नगर क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ले में शुक्रवार की शाम पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शनिवार की सुबह करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: भगवान कृष्ण की पुराना शहर वाली दधिकांदों की शोभायात्रा 5 सितंबर को निकलेगी

अलीगंज मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय रिजवान अहमद का शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पत्नी सुफियाना से विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद रिजवान ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की सुबह करीब नौ बजे रिजवान की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार में मातम छा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें