Jaunpur News: 831 वाहनों का चालान, जौनपुर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। यातायात नियमों का पालन कराने और जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को जौनपुर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस के साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग की।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने तथा वैध प्रपत्रों के बिना वाहन संचालित करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शाहगंज में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, उपचार के दौरान मौत
जौनपुर पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 831 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।
जौनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और सड़क पर वाहन चलाते समय स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस ने लोगों से सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

