BREAKING

जौनपुर में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद, डीएम ने दिया आदेश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए जौनपुर में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देश पर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।


प्रशासन के अनुसार, खराब मौसम और जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बारिश और जलभराव से 19 अगस्त को स्कूल बंद

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।


लगातार बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में रास्तों पर पानी भर गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार आगे भी निर्णय लिया जा सकता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें