BREAKING

Jaunpur News: बारिश और जलभराव से 19 अगस्त को स्कूल बंद

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और कई जगहों पर जलभराव को देखते हुए 19 अगस्त को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 18 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

आदेश के मुताबिक, 19 अगस्त को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसमें सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त मदरसों में भी 19 अगस्त को अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारियों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यह फैसला बारिश और जलभराव के बीच बच्चों को होने वाली परेशानी और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। ऐसे में जौनपुर जिले में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को 19 अगस्त को स्कूल नहीं जाना होगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स अधिकारों की रक्षा करना प्रमुख उद्देश्य: डॉ अवनीश 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें