Jaunpur News: अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स अधिकारों की रक्षा करना प्रमुख उद्देश्य: डॉ अवनीश
डॉ अवनीश सिंह नेशनल कन्वीनर हुए मनोनीत,स्वास्थ्य जगत में खुशी की लहर
लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कनौरा गांव निवासी सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशइंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ अवनीश कुमार सिंह आल इंडिया अलायड हेल्थकेयर एंड प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के नव नियुक्त नेशनल कन्विनर मनोनीत हुए,मनोनीत की खबर होते ही स्वास्थ्य जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।इस बाबत डॉ अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य अलायड हेल्थकेयर मे आने वाले सभी विषयों का विकास,समस्याओं का निदान,अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के अपने अधिकारों की रक्षा करना व सरकार के समक्ष आ रही समस्याओं को रखना और उनका निदान करना प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि एसोसिएशन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के सहयोग के लिए कटिबद्ध है।एसोसिएशन कई राज्यों में तेजी के साथ कार्य शुरू कर रहा है जिले स्तर पर इसके पदाधिकारी होंगे जो एसोसिएशन के उद्देश्यों को पूरा करने में अपना सहयोग देंगे अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेषज्ञ द्वारा, सुरक्षा बीमा योजना, आय के स्रोतों को बढ़ाना, एक ही प्लेटफार्म पर देश के सभी हिस्सों से आने वाले प्रोफेशनल्स को जोड़ देना और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के कोने में एक जगह से दूसरी जगह बैठे हुए सभी अलायड हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स अलायड हेल्थकेयर के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराना और जागरूक करना प्रथम प्रयास रहेगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विधान परिषद की जीत दोहराएगी समाजवादी पार्टी: प्रिया सरोज
![]() |
| Ad |



.jpeg)