Jaunpur News: विधान परिषद की जीत दोहराएगी समाजवादी पार्टी: प्रिया सरोज
केराकत में सपाइजनों की विशेष बैठक हुई सम्पन्न
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर सपाइजनों की विशेष बैठक नीरज पहलवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा व प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष लालबहादुर ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस प्रकार समाजवादी पार्टी ने पिछली बार स्नातक और शिक्षक दोनों सीटों को जीतने का काम किया था उसी प्रकार आगामी चुनाव भी जीतेंगे क्योंकि इस बार पार्टी के पास क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज व प्रिया सरोज जैसे बहुमुखी हैसियत हमारे पास है।वही बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज व सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि पार्टी पहले से और मजबूत है,विधान परिषद की दोनों सीटें समाजवादी पार्टी जीत कर अपनी जीत को दोहराने का काम करेगी।वही अपने नीरज पहलवान ने संगठन की समीक्षा करते हुए कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष, जोन प्रभारी व सेक्टर प्रभारी के शक्ति के आगे भाजपा बौनी हो गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल,जिला महासचिव आरिफ हबीब,सुनील श्रीवास्तव,सत्यनारायण यादव,भगवती सरोज,सुभाष यादव,गुड्डू चौहान,शमशेर बहादुर,रमेश यादव,राजकुमार सरोज,संजय सरोज व सुरेश पाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे,वही कार्यक्रम का संचालक पवन मंडल ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सर्पदंश से युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, डॉक्टर का तबादला
![]() |
| विज्ञापन |



,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)