BREAKING

Jaunpur News: जमीन विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट में हंगामा, तीन ने किया आ.त्मदा.ह का प्रयास

खुद पर डीजल डालते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा

मिठाई लाल सोनकर / नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर जमीन पर कथित कब्जे के विवाद को लेकर हंगामा मच गया। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तीनों जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर तीनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया।



सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तीनों को तत्काल वहां से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने जमीन संबंधी विवाद और परिवार की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें