BREAKING

Bareilly News: भगवान कृष्ण की पुराना शहर वाली दधिकांदों की शोभायात्रा 5 सितंबर को निकलेगी


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली की श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सीताराम मंदिर से निकलने वाली 137 वी श्री कृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा इस बार 5 सितंबर 2026 को निकलेगी। इसकी तैयारियॉं जारी है। चंद्रनगर धार्मिक समिति, के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता दिनेश दद्दा एडवोकेट के अनुसार पुराना शहर में श्री सीता राम मंदिर को सजाकर भव्य रूप दिया जा रहा है। सीताराम मंदिर के आसपास की सड़कों को कागज की बेलो एवं बिजली के झालरों आदि से सजाने के लिए आर्डर दे दिया गया है। 4 सितम्बर जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर की इस शोभा यात्रा की अनुमति के लिए और सड़कों की व्यवस्था आदि के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र सौंप दिए गए हैं। साथ ही गणमान्य लोगों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र भी दिए जा रहे हैं।

समिति के प्रवक्ता/ उपाध्यक्ष दिनेश  दददा  एडवोकेट ने बताया कि इसी तारतंभ में जिला अधिकारी बरेली, अपर जिला अधिकारी नगर बरेली, नगर आयुक्त, नगर निगम बरेली, नगर मजिस्ट्रेट एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम बरेली को आज व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र दे दिए गए हैं और उनसे परिवार सहित व्यक्तिगत रूप से इस शोभा यात्रा में भगवान के दर्शन को आने का अनुरोध भी किया गया है। अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण स्वीकार करते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ाने की स्वीकृति दी है। इस दौरान महामंत्री सोमपाल प्रजापति, शोभा यात्रा संयोजक सुरेश दिवाकर, कोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: साइबर ठगों से बचाव में आपकी सतर्कता एवं जागरूकता ही मददगार

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें