Bareilly News: नाथ नगरी विचार प्रवाह को बृजवासी लाल अग्रवाल को किया व्यापार मंडल ने सम्मानित

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। बरेली को नाथ नगरी के रूप में पहचान दिलाने की मुहिम में लगे बृजवासी लाल अग्रवाल उर्फ बिट्टू भैया को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने सम्मानित करते हुए यह बात कही। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी बैठक में राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1990 से बरेली को नाथ नगरी बनाने का विचार प्रवाह को बृजवासी लाल अग्रवाल उर्फ बिट्टू भैया ने शुरू किया तो बरेली को इस नाम से सफलता मिलने में समय अवश्य लगा लेकिन उनके प्रयास से आज बरेली नाथ नगरी के रूप में देश में प्रचलन में आ गया है।
महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि 2017 के बाद नाथ नगरी के प्रयासों को पंख लगे और उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी बरेली के सातों प्रमुख नाथ मंदिरों को जोड़ने के लिए नाथ कॉरिडोर पर काम कराया। बरेली के त्रिशूल हवाई अड्डे को भी नाथ नगरी टर्मिनल के रूप में पहचान दी गई।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: भगवान कृष्ण की पुराना शहर वाली दधिकांदों की शोभायात्रा 5 सितंबर को निकलेगी
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता शहरी ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह व अधिशासी अभियंता ग्रामीण पवन कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।
अधीक्षण अभियंता शहरी ललित कुमार ने बताया कि शहर के सभी विद्युत ट्रांसफार्मरों के लोड को अपग्रेड कर दिया गया है। अनेक नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। कुछ ट्रांसफार्मर जो सकंरी गलियों में लगने है वह स्थान के अभाव में अभी लंबित हैं परंतु शीघ्र ही उनके लिए भी व्यवस्थाएं बनाई जाएगी।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना द्वारा नाथनगरी जलाभिषेक समिति के आशु अग्रवाल व नीरज अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।महानगर चेयरमैन दर्शन लाल भाटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, जसप्रीर वीर जी, सुनील शर्मा, अमोल बंसल गोल्डी, दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल, श्याम मिठवानी, प्रवीण गोयल, मयंक अग्रवाल, कपिल चंदानी, लकी मोगा, दिलीप गुप्ता,वीअनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

