Jaunpur News: समाज समस्याओं का स्थायी समाधान हिंदू समाज के संगठित होने से ही संभव : राजेन्द्र प्रथम
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। 1925 की विजयादशमी को शुरू हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना की 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। संघ आज विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है, इसलिए स्वाभाविक ही संघ को जानने की उत्सुकता समाज में बढ़ी है संघ को जानना है तो संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को जानना आवश्यक है। यह बातें नरहरपुर में शक्ल हिंदू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में संघ के जिला प्रचारक राजेंद्र प्रथम ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। स्वाधीनता आंदोलन में वे सक्रिय थे, इसलिए दो बार जेल भी गए थे। संघ की स्थापना ऐसे समय में हुई, जब हमारा देश स्वाधीनता के लिए संघर्ष कर रहा था।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 64 मामलों में 6 निस्तारित
इसके पूर्व कथावाचक विनोद शुक्ला ने देश में हो रहे धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू समाज को जागृत कर संगठित करने से ही इसका निदान संभव है। आचार्या सरोजा देवी गौतम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार सरोज संचालन तरुण ने किया। तीर्थराज गिरी अवधेश यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


