Jaunpur News: स्मार्ट मीटर का व्यापारियों ने किया विरोध, लगाने से रोका

राकेश शर्मा @ नया सवेरा 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर में बुधवार को अचानक स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का व्यापारियों ने जबरदस्त विरोध कर दिया। विरोध के चलते बाजार में कुछ स्मार्ट मीटर लगने के बाद व्यापार मंडल की पहल पर दीवाली तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम विभाग को स्थगित करना पड़ा। दोपहर में मेन रोड पर अधिकारियों के साथ पहुंचे कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाना शुरू किये। दस व्यापारियों की दुकानों में मीटर लग चुका था। इस दौरान बाजार के अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने लगे। कुछ देर तक व्यापारियों और अधिकारियों के बीच बहस हुई।

व्यापारियों ने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा को बुलाया। उन्होंने एसडीओ सौरभ मिश्रा और जेई संजय प्रजापति के साथ वार्ता किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने शिविर लगाकर स्मार्ट मीटर के बारे में व्यापारियों को पूरी जानकारी देने के बाद लगाने की बात रखी। इसमें व्यापारियों में स्मार्ट मीटर के बारे में पूरी जानकारी मिलने के बाद भ्रांतियां खत्म हो जाय। अगले दो दिनों में नगर में शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

एसडीओ सौरभ मिश्रा ने बताया कि शिविर के माध्यम से व्यापारियों को स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी दी जाएगी। व्यापारियों की मांग पर दीवाली तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम स्थगित कर दिया गया है। दीवाली बाद स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। पुराना मीटर हटाया नहीं जा रहा है। उसी के पैरलल स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। वार्ता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्र, मनीष गुप्ता, विनीता मौर्या, राकेश मौर्या के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें