Jaunpur News: जननेता रहे अर्जुन सिंह यादव को किया गया याद

सर्वदलीय सभा में पहुंचकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले की शान, गरीबों एवं मजलूमों के मसीहा, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव की 27वीं पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई जिसकी अध्यक्षता के.पी. सोनकर राष्ट्रीय महासचिव भारत मुक्ति पार्टी एवं संचालन एडवोकेट राम कृपाल यादव (आंबेडकरवादी) ने किया।

इस मोक पर जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के सम्मानित व्यक्तित्वों ने पहुँचकर अर्जुन सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। साथ ही उनके द्वारा किए गए संघर्षों, जनसेवा और समाजिक न्याय के कार्यों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने एक साथ आकर अर्जुन सिंह यादव के संघर्षमय जीवन, सामाजिक चेतना और जनसेवा के कार्यों को याद किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्मार्ट मीटर का व्यापारियों ने किया विरोध, लगाने से रोका

वक्ताओं ने कहा कि स्व. यादव जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। वे एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने सदैव सच्चाई, ईमानदारी और समाजवाद के मार्ग पर चलकर जनहित की राजनीति की। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेंगी।

इस अवसर पर आशाराम यादव पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा आयोग, अधिवक्ता वीरेंद्र प्रजापति, ओमनाथ बिंद प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, कामरेड विजय यादव ऊदल, उमेंद्र यादव प्रधान नरौली, आनंद गुप्ता जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, डॉ शिवजीत यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, राजेश दुबे, अजीत गौतम, चंदन सिंह, राजकुमार वकील सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. यादव जी की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें