BREAKING

Jaunpur News: एक सप्ताह के अन्दर तीन किशोरी लापता, पुलिस तलाश में जुटी

नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़कियों के फरार होने का सिलसिला पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। बीते चार दिनों में अलग -अलग मामलों तीन नाबालिक लड़कियां घर से लापता हो चुकी है।  इन घटनाओं में न सिर्फ पुलिस प्रशासन को सक्रिय कर दिया है बल्कि क्षेत्र में चर्चा का भी विषय बना हुआ है। पहली घटना 20 सितंबर की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा 20 सितंबर को स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा की गई पूछताछ और खोजबीन के बाद जब कोई पता नहीं चला तो लड़की की मां ने रामपुर थाने में तहरीर दी। जांच में पता चला कि छात्रा एक गैर बिरादरी युवक के साथ भाग गई ।पुलिस ने मामला दर्ज कर बीएनएसएस की धारा 137(2 )के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दिनदहाड़े गोली लगने से युवक घायल 

दूसरी घटना महज़ दो दिन बाद 22 सितंबर को थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की  भी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।परिजनों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। तीसरी घटना भी दो दिन बाद की है। तीसरी घटना ने पुलिस को और अधिक अलर्ट कर दिया है। 13 वर्षीय एक  और नाबालिक लड़की के लापता होने की तहरीर पुलिस को प्राप्त हुई। परिजन इस बात से स्तब्ध है कि आखिर एक माह के अंदर एक इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही है।

तीनों किशोरियों के परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वह लोग प्रशासन से अपने बेटियों की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं। इन घटनाओं को लेकर समाज शास्त्री व प्रशासन चिंतित हैं।इस बाबत थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है ।पुलिस तत्परता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें