Jaunpur News: मड़ियाहूं में हॉस्पिटल भवन का हुआ लोकार्पण
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे निर्मित 50 सैय्या फील्ड अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मड़ियाहूं डॉक्टर आरके पटेल ने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र वासियों के लिए वरदान साबित होगा। कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी को निशुल्क और सुलभ उपचार मिले इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होगी। आपात स्थिति में लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इस अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरण ऑक्सीजन की व्यवस्था प्राथमिक उपचार डॉक्टर और नर्सों की टीम सहित सभी बुनियादी सुविधाएं 24 घंटे मौजूद रहेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने की शिकायत पर विधायक ने कहा कि मैं इसके लिए सीएमओ से बात कर शीघ्र ही अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में लगवाने का प्रयास करूंगा। कहा कि प्रदेश सरकार गरीब कल्याण की सारी योजनाओं को पूरा करने में लगी है। आगामी कुछ वर्षों में हमारा प्रदेश देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।
भाजपा मछली शहर के जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है ।इसमें सुधार के लिए सभी प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप बताते हुए उनका आह्वान किया कि वह अस्पताल आने वाले मरीज को सिर्फ पर्चा ना लिखें उन्हे 2 मिनट समय दें। इससे उनका आधा रोग स्वत भाग जाएगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार भारती ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दिया। बताया कि महिला नसबंदी कार्यक्रम ,डिलीवरी, गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच व निशुल्क ऑपरेशन आदि अन्य सुविधाये अस्पताल में मौजूद हैं। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लाल बहादुर पटेल जिला अध्यक्ष अपना दल यस, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू ,मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल ,शरद उपाध्याय, पिंटू दुबे आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर यूपी जिला अधिकारी नवीन कुमार प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह डॉ दीप्त कुमार, डाक्टर एम एस यादव सहित काफी संख्या में नगर के गणमान्य व मरीज मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दिनदहाड़े गोली लगने से युवक घायल
![]() |
| विज्ञापन |

