BREAKING

Jaunpur News: दिनदहाड़े गोली लगने से युवक घायल

Jaunpur News: Young man injured in broad daylight shooting

फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर घटनास्थल का किया मुआयना

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पराऊगंज चौकी के अन्तर्गत थौर गांव में दिव्यांशु मिश्र पुत्र उमेशचंद्र मिश्र एवं अंकित मिश्र पुत्र अच्छेलाल मिश्र से लंबे समय से चले आ रहे आपसी रंजिश को लेकर दिव्यांशु मिश्र के द्वारा गोली चलने की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन चौकन्ना हो गया। जानकारी के अनुसार थौर गांव में गोली चलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रतिमा सिंह चौकी प्रभारी पराऊगंज  एवं गजानंद चौबे थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इस संबंध में दिव्यांशु के परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि दिव्यांशु घर के सामने रोड पर टहल रहे थे तभी गांव के ही अंकित मिश्र पीछे से आकर दिव्यांशु के पैर में गोली चलाकर भाग गया। पुलिस ने घायल दिव्यांशु को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेजा वहीं चिकित्सकों की टीम ने घायल की गम्भीरतावस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के अलावा क्षेत्राधिकारी ने पहुंचकर घटनास्थल का जांच मुआयना किया। थाना प्रभारी गजानन चौबे ने बताया कि जांच में किसी तरह से गोली चलने की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। पीड़ित की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जांच पड़ताल पुलिस जुट गयी है। दिनदहाड़े गोली चली कि नहीं यह तो मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें