Jaunpur News: रामघाट शवदाह स्थल लगे सभी सोडियम लाइट खराब, अंधेरे में जल रहे शव
मोबाइल की लाइट जलाकर परिजन जला रहे अपने शव
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। पचहटिया, रामघाट शवदाह स्थल लगे सभी सोडियम लाइट महीनों से खराब होने के कारण दूरदराज इलाकों से शाम रात को शव लेकर आने वाले लोगों को रामघाट पर अंधेरा होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रामघाट शवदाह स्थल पर रात होने पर दूरदराज इलाकों से शव लेकर आने वाले लोग मोबाइल की रोशनी से अपने परिजन के शव जला रहे हैं।
नगरपालिका के विद्युतकर्मियों को बार बार सूचना देने के कारण स्थानीय लोगों को आश्वाशन दिया जाता है जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा वही जल रहे शव दाह संस्कार स्थल पर नगर पालिका द्वारा पांच लाइट महीनों से लगाए गए हैं शाम होते ही शवदाह स्थल पर घोर अंधेरे में तब्दील हो जाता है। छेत्र के लोगो ने जल्द से जल्द लगे सभी खंभे पर सोडियम लाइट ठीक कराने की मांग की है जिससे आने वाले दिनों में शवदाह स्थल पर प्रकाश व्यथा पूर्ण हो शवदाह संस्कार करने आने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक सप्ताह के अन्दर तीन किशोरी लापता, पुलिस तलाश में जुटी
.jpg)
.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)