BREAKING

Jaunpur News: महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी: डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी जयंती मनाए जाने की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में महात्मा गांधी जी की जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी, जिसके लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर ले। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभात फेरी के दौरान सभी अधिकारी समय से पहुंचेंगे। 09:00 बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडा फहराया जाएगा। गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा कार्यकर्ता जीत का दोहराएं इतिहास: प्रिया सरोज

गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, मलिन बस्तियों में सफाई कराई जाएगी, स्टेडियम में 9 बजे क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए क्रीड़ा अधिकारी को तैयारी करने के निर्देश दिए गए। जिला कारागार में कैदियों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सभी विद्यालयों में महात्मा गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी के जीवन दर्शन पर चर्चा और निबंध प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट,नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें