Jaunpur News: स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा कार्यकर्ता जीत का दोहराएं इतिहास: प्रिया सरोज
आगामी एम एल सी स्नातक चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई सपा की बैठक
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि हमारे सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि बूथ पर अधिक अधिक फार्म भरवाकर मतदाता बनाने में अपनी पूरी उर्जा झोक दें।तथा गत 2020 की चुनाव की भांति आगामी 2026 के होने वाले चुनाव में एम एल सी आशुतोष सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाकर इतिहास दोहरा दें।सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि हमारे मुख्य लक्ष्य भाजपा को सत्ता से विदाई निश्चित करने हेतु ब्लाक स्तरीय प्रभारी नामित कर उनको यह जिम्मेदारी दिया जाना चाहिए।एम एल सी आशुतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि आज देखा जाय तो भाजपा सरकार की दमनकारी नीति से जनता काफी त्रस्त है। खास तौर से पढ़ा लिखा नौजवान भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकने लिए पूरी तरह लालायित है।
हमें अपने बहादुर सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर नाज व फक्र है। और पूरा भरोसा है कि आगामी 2026 के चुनाव में सपा के जीत का परचम निश्चित लहरायेंगें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधान सभा अध्यक्ष. नीरज पहलवान ने अपने सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए चुनाव जीत के कई टिप्स दिया। इस अवसर पर जिला महासचिव आरिफ हबीब खान, सुरेश यादव,श्याम बहादुर पाल,सत्य नारायण यादव,राम राज राभर,भगवती सरोज,शमशेर बहादुर, गुड्डू चौहान,जितेंद्र यादव,हिरेन्द्र यादव एडवोकेट,राजमणी यादव,आरती यादव एवं कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पवन मंडल ने किया।
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

