BREAKING

Jaunpur News: वीबीएसपीयू अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

jaunpur news, Jaunpur, Jaunpur latest news, Jaunpur ki news, Jaunpur crime, Jaunpur news today, Jaunpur News in Hindi, Jaunpur news today live, Jaunpur news live, today jaunpur news, जौनपुर न्यूज़,

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के खेल मैदान में बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की अध्यक्षता में हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह उपस्थित रहे।

खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज और राजा श्री कृष्ण पीजी कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें मोहम्मद हसन ने 34-25 के स्कोर से जीत हासिल की।

jaunpur news, Jaunpur, Jaunpur latest news, Jaunpur ki news, Jaunpur crime, Jaunpur news today, Jaunpur News in Hindi, Jaunpur news today live, Jaunpur news live, today jaunpur news, जौनपुर न्यूज़,

इसके बाद दूसरा मुकाबला राम मनोहर लोहिया गाजीपुर और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीच हुआ, जिसमें राम मनोहर लोहिया ने 40-13 के भारी अंतर से विजय प्राप्त की। तीसरे मैच में टीडी कॉलेज जौनपुर ने पीजी कॉलेज गाजीपुर को 26-13 से हराया। चौथे मैच में मडियाहू पीजी कॉलेज ने गुलाबी देवी को 35-08 से पराजित किया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि "खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह अनुशासन, सहयोग और व्यक्तित्व विकास का माध्यम हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए।"

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीने पर ही कर दी कलश स्थापना

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि "कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे मेहनत और लगन से खेल जगत में अपनी पहचान बनाएं और विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।"

कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। इस अवसर पर साजन सिंह, नवीन सिंह, डॉ. जीवन यादव,आर.पी. सिंह, रविचंद्रन यादव, राजेश सिंह, मोहम्मद शफीक किरमानी, गुलाब, शाहिद, अलीम सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें