Jaunpur News: साहू कल्याण समिति ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर ने साहू धर्मशाला सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उच्च अंक प्राप्त करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग बांदा राजेश मोहन गुप्ता, संस्थाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. चंद्रसेन गुप्ता उप पशु चिकित्सा अधिकारी, जितेंद्र गुप्ता असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी एवं अरुण कुमार गुप्ता मुख्य प्रबंधक यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, महामंत्री सिद्धार्थ कुमार साहू, स्वागताध्यक्ष विजय विजय गुप्ता प्रधानाध्यापक, जयप्रकाश गुप्ता सेवानिवृत्ति उद्यान प्रभारी शाही किला, इंजीनियर रमेश चंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता आदि ने महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया। गणेश वंदना एवं स्वागत गीत आराध्या गुप्ता, माही गुप्ता, पारुल आरके साहू  स्कूल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Jaunpur News Sahu Welfare Committee honored talented students

अंतर्राष्ट्रीय जादूगर राठी सिंह द्वारा अपनी जादू का कला का प्रदर्शन किया  जिसे देख लोग अचंभित रह गए। साहू चिंतन पत्रिका एवं साहू कल्याण निधि का विमोचन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश मोहन गुप्ता अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बांदा ने कहा कि सभी शिक्षार्थियों को पूरी लगन एवं कर्मठता के साथ शिक्षा अर्जन करना चाहिए क्योंकि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है, बिना शिक्षा के समाज का विकास नहीं हो सकता।

संचालन अनिल गुप्ता एडवोकेट, योगेश साहू अनाज संघ ने किया। प्रतिभा सम्मान समारोह को नन्हकउ गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता जी, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्त, डीसी गुप्ता,आदि ने संबोधित किया। 

इस अवसर पर लाल जी गुप्ता सुजानगंज, ननकहू, अरविंद बैंकर, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, संजीव साहू, देवेंद्र जी शाहगंज, अशोक बैंकर, राम नारायण साहू मछलीशहर, संतोष साहू, घनश्याम साहू, जयप्रकाश गुप्त मानीकला, नीरज साहू, संतोष साहू (बच्चा), सुधांशु गुप्ता, जियाराम साहू, संजय गुप्ता एडवोकेट, शिव कुमार, पवन साहू, मनोज साहू, धीरज साहू, सत्यनारायण मुफ्तीगंज, दीपक साहू, ओमप्रकाश साहू सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें