Mumbai News: पत्रकार अरुण उपाध्याय को बधाई देने पहुंचे नेता, समाजसेवी तथा पत्रकार

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को पारंपरिक गीतों और शिव कीर्तन के बीच वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक प्रातःकाल के सिटी एडिटर अरुण उपाध्याय का जन्मदिन मुंबई के तमाम मीडियाकर्मियों, राजनेताओं और उत्तर भारतीय समाज की गणमान्य हस्तियों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंगल गीत गाए गए, केक कटिंग, प्रीतिभोज के साथ मंत्रोच्चार के बीच जन्म दिवस समारोह संपन्न हुआ। आए हुए अतिथियों ने उपाध्याय को बधाई देते हुए उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की। 

कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओ ने अरुण उपाध्याय को शुभकामनाएं दी। जिसमें पूर्व विधायक गीता जैन, पूर्व उप महापौर हसमुख गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास, किशोर शर्मा, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, पूर्व नगरसेवक हंसु कुमार पांडेय, मदन सिंह, सुरेश खंडेलवाल, मनोज दुबे, लक्ष्मण जंगम, नीला सोंस, स्नेहा पांडेय, सुमन कोठारी, विजय राय, धनेश पाटिल, शिवप्रकाश भूदेका आदि का समावेश रहा। भाजपा नेता संजय थरथरे और संदीप चिरानिया, जैन समाज के युवा अध्यक्ष दीपक परमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडेय, उत्तर भारतीय मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, महासचिव कमलेश दुबे और संदीप तिवारी, शिवसेना के उत्तर भारतीय शहर प्रमुख विद्याशंकर चतुर्वेदी, युवा भाजपा नेता बृजेश तिवारी, एड राजकुमार मिश्रा, राजेश सिंह सोमवंशी, नवीन सिंह, शिवसेना उप शहर प्रमुख बृजेश सिंह और रामभवन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष लोढ़ा और योगिता शर्मा, रथिन दत्ता, साहित्यकार दीनदयाल मुरारका, कांग्रेसी नेता राकेश राजपुरोहित और राहुल पारीक आदि ने अरुण उपाध्याय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पालघर समेत मीरा भायंदर के तमाम मीडियाकर्मी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चला बान्हि आईं राखी सवनवां में भाई के भवनवां में ना...

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, सचिव अभय मिश्रा, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी, भायंदर सत्ता के संपादक राजदेव तिवारी, सामना के संवाददाता चंद्रकांत दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, राजेश उपाध्याय, अनिल गलगली, डा. धीरज फूलमती सिंह, अनिल खेडेकर, अमित तिवारी, रविंद्र दुबे, दिलीप मिश्रा, संतोष साहू, मयूर ठाकुर, अवधेश राय, महेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, हरिसिंह राजपुरोहित, मोईन सैय्यद, सीमा पारीक, नजमुल हसन रिज़वी, सुभाष पांडेय, विकास वर्मा, विनय महाजन, रविंद्र जैन, रवि टुन्ना आदि पत्रकारों ने अपने साथी पत्रकार अरुण उपाध्याय को जन्मदिन की बधाई दी। 

इस अवसर पर हिंदीभाषी समाज की कई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, टेक्नोक्रेट दिनेशचंद्र उपाध्याय, जटाशंकर पांडेय, उत्तर भारतीय मंच के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. विवेक द्विवेदी, प्राचार्य वीरेंद्र द्विवेदी, हरिशंकर दुबे, सुरेश दुबे, परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अरविंद उपाध्याय, युवा उद्योगपति शैलेंद्र पांडेय, भयंदर रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, तीर्थराज प्रयाग पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण तिवारी, कोषाध्यक्ष बबलू राय, विवेक उपाध्याय, एड. आशीष तिवारी, भवन निर्माता शिवकुमार तिवारी, अरुण शुक्ला, डा. शिवश्याम तिवारी, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संस्था के अध्यक्ष अजय एल दुबे, हरिश्चंद्र शुक्ला, दिनेश यादव, अनिता राय, सुरेखा शर्मा, अभिषेक पांडेय, भवन निर्माता बृजेश सिंह, समाजसेवी श्याम तिवारी, अजीत उपाध्याय, रणवीर वाजपेई, ज्ञानेंद्र सिंह, एड करन पांडेय, रत्नाकर मिश्रा, रवि मिश्रा, संजय दुबे, संजय वोरा, बाबूलाल शर्मा आदि की उपस्थिति में मशहूर लोकगायक मुकेश त्रिपाठी और उनकी टीम के राजू दुबे और रागिनी प्रजापति ने एक से एक पारंपरिक गीत प्रस्तुत करके श्रावण मास में हुए इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

9thAnniversary: तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर प्रबंधक- राघवेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष प्रबंधक  समिति- प्रो. श्री प्रकाश सिंह प्राचार्य प्रो. ​राम आसरे सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 9वीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें