BREAKING

Jaunpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी समेत लाखों के आभूषण उड़ाए

घर से बक्सा चोरी कर खेत में फेंका, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नया सवेरा नेटवर्क

सरपतहां। थाना क्षेत्र के मनवल गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर मकान की छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी का सामान रखा बक्सा पास के खेत में फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार मनवल गांव निवासी रेनू पत्नी रवि कुमार के घर में बीती रात चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। इसके बाद घर में रखा बक्सा लेकर फरार हो गए। बक्से में नकदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण रखे थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


सुबह परिवार के लोग जब सोकर उठे तो घर का दरवाजा खुला देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो घर में रखा बक्सा गायब था। चोरी की जानकारी होते ही परिजनों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। खोजबीन के दौरान चोरी किया गया बक्सा पास के ही एक खेत में पड़ा मिला। इसके बाद खेत में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बक्से और आसपास के स्थान का गहन निरीक्षण किया।


पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सरपतहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं, गांव में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग रात में अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें