BREAKING

गुरु ही समाज की आत्मा है : डॉ. राज यादव

नया सवेरा नेटवर्क

5 सितंबर का दिन भारत के इतिहास में केवल एक तारीख नहीं, बल्कि सम्मान, कृतज्ञता और संस्कार का प्रतीक है। यह दिन है महान शिक्षक, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती का, जिसे हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।

गुरु की महिमा भारतीय भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी ऊपर रखा गया है। कबीर दास जी ने लिखा है - "गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय।" अर्थात जब गुरु और गोविंद दोनों सामने हों, तो पहले गुरु के चरणों में प्रणाम करना चाहिए, क्योंकि गुरु ने ही गोविंद तक पहुंचने का मार्ग दिखाया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी समेत लाखों के आभूषण उड़ाए

गुरु केवल पुस्तक का ज्ञान नहीं देता। वह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।

आज के युग में शिक्षक की भूमिका

तकनीक के युग में जी रहे हैं। हमारे हाथ में मोबाइल है, जिसमें पूरी दुनिया की जानकारी है। बच्चे गूगल और एआई से सवाल पूछ लेते हैं। ऐसे में एक सवाल उठता है कि क्या शिक्षक की भूमिका कम हो गई है।

गूगल हमे जानकारी दे सकता है, लेकिन ज्ञान और विवेक  केवल एक गुरु ही दे सकता है। एक शिक्षक ही बता सकता है कि क्या सही है और क्या गलत। वह संस्कार, अनुशासन और मानवता सिखाता है, जो कोई मशीन नहीं सिखा सकती।

मैं स्वयं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, आरा में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हूँ। प्रतिदिन मैं देखता हूँ कि योग भी गुरु के बिना अधूरा है। योग केवल आसन नहीं, एक जीवन पद्धति है, जिसे एक अच्छा गुरु ही अपने शिष्य में उतार सकता है। एक योग गुरु अपने शिष्य के शरीर को ही नहीं, उसके मन और आत्मा को भी स्वस्थ करता है।

एक सच्चा शिक्षक कभी अपने शिष्य को अपना प्रतिस्पर्धी नहीं समझता, बल्कि उसे खुद से भी आगे देखना चाहता है। वह दीपक की तरह होता है - खुद जलकर दूसरों को प्रकाश देता है।

आज शिक्षक दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन के हर गुरु - चाहे वह हमारे माता-पिता हों, स्कूल के शिक्षक हों, या जीवन में कुछ सिखाने वाला कोई भी व्यक्ति हो  उनका सम्मान करें अंत में, मैं अपने सभी गुरुओं को, और देश के उन लाखों शिक्षकों को नमन करता हूँ जो निस्वार्थ भाव से इस देश का भविष्य गढ़ रहे हैं।


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें