BREAKING

Jaunpur News: खुटहन पुलिस ने युवक की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस ने युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुजक्किरपुर गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा (30) 30 अगस्त की सुबह शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। 1 सितंबर की सुबह दीपक का शव ग्राम पंचायत भवन के पीछे रामदुलार यादव के खेत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस को धारा 105 बीएनएस में तरमीम करते हुए मुजक्किरपुर निवासी राजेश यादव पुत्र रामदुलार यादव का नाम सामने आया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार दोपहर करीब 1:10 बजे गौसपुर बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें | गुरु ही समाज की आत्मा है :  डॉ. राज यादव

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें