BREAKING

Jaunpur News: खुटहन पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपियों को दबोचा

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बनुवाडीह गांव निवासी सूरज दूबे पुत्र भोलानाथ दूबे और शिवानी दूबे पुत्री भोलानाथ दूबे को गोबरहा तिराहे के पास से शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी थाना खुटहन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 से संबंधित हैं। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव समेत पुलिस टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खुटहन पुलिस ने युवक की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें