Jaunpur News: किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं। तहसील परिसर में शनिवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन जौनपुर की ओर से किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर मासिक किसान पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय को सौंपा गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर में उत्साह से मनाया गया शिक्षक दिवस
पंचायत की अध्यक्षता अशर्फी लाल पटेल ने की, जबकि संचालन अक्षैबरनाथ पटेल ने किया। किसानों ने बिजली विभाग द्वारा बनाए गए मनमाने बिलों की वसूली रोकने और उनमें सुधार कराने की मांग की। इसके साथ ही उचित दर पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने, सभी पशुओं का टीकाकरण कराने तथा सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी-वेनम टीका उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
किसानों ने आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने, तहसील क्षेत्र में धान क्रय केंद्र खोलने तथा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की जांच शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर कराने की मांग भी की। इस मौके पर राजनाथ यादव, धर्मराज पटेल, रमेश चंद्र मौर्य, सुनील कुमार यादव, दिनेश पाल, उमेश चंद्र मौर्य, दिनेश कुमार पटेल, रीना राय, मंजू देवी, पूनम पाल और ललिता यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |


