BREAKING

Jaunpur News: कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर में उत्साह से मनाया गया शिक्षक दिवस

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी। विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह और आत्मीय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व तथा डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि गुरु विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ अनुशासन, संस्कार और जीवन में सही दिशा चुनने की सीख भी देते हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: इटाये बाजार में पांच दिन से बिजली गुल, 200 घर प्रभावित

समारोह में प्रधानाचार्य सुभाष सरोज सहित शिक्षक संदीप सिंह, त्रिभुवन राम, नीलम सिंह, शालिनी गुप्ता, कंचन और मनोज कुमार को विद्यार्थियों ने फूल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों ने गुरुजनों का आशीर्वाद भी लिया। विद्यालय के सभी रसोइयों को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और सफलता ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, रसोइए और अभिभावक मौजूद रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें