BREAKING

Jaunpur News: शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : शिवेंद्र प्रताप सिंह

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सौरभ श्रीवास्तव को मिला ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’, शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए की गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के जीवन में गुरु के महत्व और उनके मार्गदर्शन की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक सौरभ श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण एवं विद्यालय में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के जीवन की दिशा बदल सकता है। शिक्षक अपने आचरण, ज्ञान और अनुभव के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मजबूत समाज और राष्ट्र की नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर टिकी होती है और इस व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें | Vasai News: नालासोपारा में 3000 ऑटो और टैक्सी चालकों को प्रमाण पत्र वितरित

उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी के बीच संबंध केवल कक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए। विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उनकी कमजोरियों को दूर करने में सहयोग देना भी शिक्षक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ उनके दायित्वों को याद करने का भी अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। पूरा कार्यक्रम सम्मान, आत्मीयता और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अवनीश कुमार सिंह ने किया।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें