Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिद्दीकपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक डॉ. नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव, प्रधानाचार्या सीमा सिंह एवं शिक्षकों ने मां सरस्वती तथा बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक एवं भाषण प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। छात्रों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने विद्यार्थी जीवन में शिक्षक की भूमिका एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
शिक्षा निदेशक आलोक यादव ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं। उनके मार्गदर्शन के बिना विद्यार्थियों के लिए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना कठिन है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
अंत में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक समिति की ओर से शिक्षकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : शिवेंद्र प्रताप सिंह



.jpeg)