BREAKING

Vasai News: नालासोपारा में 3000 ऑटो और टैक्सी चालकों को प्रमाण पत्र वितरित

नया सवेरा नेटवर्क

वसई । महाराष्ट्र सरकार के परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोंकण मराठी साहित्य परिषद और मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में, गैर-मराठी ऑटो चालकों के लिए पूरे महाराष्ट्र में हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना नेता माननीय बालासाहेब ठाकरे 'मराठी पाठ्यक्रम' अभियान चलाया गया। इसके तहत पालघर जिले के नालासोपारा दुबे एस्टेट केंद्र में तीन हजार गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नालासोपारा विधानसभा के विधायक राजन नाइक, वसई विधानसभा की विधायक स्नेहाताई दुबे पंडित, वसई विरार शहर महानगरपालिका के विपक्ष के नेता मनोज पाटिल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटिल, इस अभियान की राज्य समन्वयक डॉ. ज्योतीताई ठाकरे, दुबे एस्टेट के नवीन दुबे, विशाल दुबे, नवनीत दुबे, मानव दुबे, वसई आरटीओ अधिकारी अभिजीत पाटिल सर, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की ट्रस्टी डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे, साईधाम हॉस्पिटल की डॉ. प्रेरणा मांजलकर, नालासोपारा डॉक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र वाघ, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन पाटिल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नालासोपारा के अध्यक्ष और साईधाम हॉस्पिटल के डॉ. संजय मांजलकर, नालासोपारा मेडिकल असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और विभास हॉस्पिटल के डॉ. सुरेश पाटिल, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल के डॉ. आशीष शुक्ला, रेडियंट हॉस्पिटल के डॉ. अमोल राउत, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ. आशा मुंढे मैडम, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. अनीता सिंह और नगरसेवक पंकज देशमुख, जे. पी. सिंह, निलेश चौधरी, हितेश जाधव, रवि पुरोहित, शरद सुर्वे, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव, अभय कक्कड़, चंद्रकांत गोरीवले, नगरसेविका एकता सिंह, बंटी तिवारी, अंजू तिवारी, निम्मी दोशी, एड. दर्शना त्रिपाठी, हेमा सिंह, ख्याति घरत, कल्पना नागपुरे, पिंकी राठौड़, मीरा निकम, ऋतु चौबे, बबीता सिंह और नालासोपारा आरटीओ अधिकारी दिगंबर सांगले आदि गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।दुबे एस्टेट केंद्र के अमित ओमप्रकाश दुबे की भारी मदद के कारण तीन हजार ऑटो रिक्षा चालकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस उपक्रम में उनकी भूमिका सराहनीय और आदर्श है। उनके सहयोग के बिना यह होना असंभव था, समापन समारोह के दौरान केंद्र संचालिका और प्रशिक्षिका के रूप में डॉ. सुरेखा धनावडे (कोंकण मराठी साहित्य परिषद नालासोपारा शाखा पूर्व सचिव) ने अपने मनोगत में ये भावनाएं व्यक्त कीं। इस कार्य में प्रशिक्षिका वर्षा भोसले मैडम और रोहिणी जाधव मैडम का सहयोग मिला। इस अवसर पर सहायक के रूप में ऋषभ तिवारी, सोनिया यादव, दीपक माने, सुधीर पाटिल, विशेष पाटिल, नकुल खताते, अनिता जायसवाल और तमन्ना शेख का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालय के सामने गूंजा विरोध का स्वर, विद्यालय खोलने की मांग

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें