BREAKING

Jaunpur News: शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालय के सामने गूंजा विरोध का स्वर, विद्यालय खोलने की मांग

सपा नेता राहुल त्रिपाठी बोले—सपा सरकार बनी तो बंद विद्यालय खोले जाएंगे

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर महल, विकासखंड सिरकोनी के सामने बंद विद्यालय को खोलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी के नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने हिस्सा लिया।


इस दौरान राहुल त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान को समाज में विशेष स्थान दिलाया। ऐसे महान शिक्षाविद की जयंती पर बंद पड़े विद्यालयों का मुद्दा उठाना जरूरी है। विद्यालयों का बंद रहना बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। सरकार को तत्काल बंद विद्यालयों को खोलकर उनमें पठन-पाठन शुरू कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनपदस्तरीय माध्यमिक विद्यालय गतका प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद पड़े विद्यालयों को खोला जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा, रोजगार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।


राहुल त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


विरोध प्रदर्शन में भुलई चौहान, शैलेंद्र चौहान, महेंद्र मौर्य, रविंद्र यादव, पिंकू, शंकर चौहान, मोनू चौहान, विवेक, संजीव चौहान, विपुल चौहान, राम रतन चौहान सहित विद्यालय के बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें