Jaunpur News: वित्तीय रूप से कमजोर 54 एम-पैक्स के उन्नयन की तैयारी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वित्तीय रूप से कमजोर एवं पूर्व निबंधित एम-पैक्स समितियों के उन्नयन को लेकर गुरुवार को एनआईसी कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने की।
बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने जिले में एम-पैक्स समितियों की स्थिति की जानकारी दी। एआर कोआपरेटिव ब्रजेश पाठक ने बताया कि जनपद में 54 समितियों को रंगाई-पुताई सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए चिह्नित किया गया है। इन समितियों में जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर उन्हें बेहतर ढंग से संचालित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चिह्नित समितियों के उन्नयन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने समितियों को प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया।
बैठक में ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने की बैठक
![]() |
| Ad |

.jpeg)
