BREAKING

Jaunpur News: मेगा ऋण शिविर का आयोजन, किसानों को मिलेगा 3 लाख तक अल्पकालीन ऋण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के फत्तूपुर साधन सहकारी समिति पर किसानों की सुविधा एवं आर्थिक मजबूती के उद्देश्य से मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से कृषि कार्यों के लिए 3 लाख रुपये तक अल्पकालीन ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान किसानों को कृषि ऋण के साथ सरकारी ब्याज अनुदान एवं कृषि बीमा योजना का लाभ लेने के संबंध में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को समय पर कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होने से खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत मिलेगी और उन्हें साहूकारों से महंगे ब्याज पर कर्ज लेने की आवश्यकता कम होगी।

कार्यक्रम में सर्वदेव दुबे सचिव, भोला प्रसाद सेठ अध्यक्ष, शाखा प्रबंधक रामचंद्र, किसान यूनियन नेता धर्मराज यादव, अरुण कुमार पाठक, अभिषेक, मातादीन, शिव, सोनी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।समिति पदाधिकारियों ने किसानों से अपील की कि पात्र किसान आवश्यक दस्तावेजों के साथ समिति से संपर्क कर KCC एवं अल्पकालीन कृषि ऋण योजना का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वित्तीय रूप से कमजोर 54 एम-पैक्स के उन्नयन की तैयारी

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें