Jaunpur News: बसहरा में रुका आजाद का काफिला
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आजाद समाज पार्टी के सम्मेलन से लौट रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला गुरुवार को क्षेत्र के बसहरा चौराहे पर करीब पांच मिनट रुका। विधानसभा सचिव बड़ेलाल गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता जुटे रहे। चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान युवाओं की भी काफी भीड़ रही। कई युवाओं के हाथों में बांस के डंडे नजर आए। हालांकि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। स्वागत के बाद चंद्रशेखर आजाद का काफिला बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी, थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जन्माष्टमी पर राजकीय हाईस्कूल परियावा में मटकी फोड़ व झूलन उत्सव

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)