Jaunpur News: जन्माष्टमी पर राजकीय हाईस्कूल परियावा में मटकी फोड़ व झूलन उत्सव
प्रधानाचार्य शशिकला सिंह ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राजकीय हाईस्कूल परियावा सिरकोनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मटकी फोड़ एवं झूलन उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती शशिकला सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, उनके जीवन प्रसंगों और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया। मटकी फोड़ कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। झूलन उत्सव के माध्यम से भी बच्चों ने परंपरागत संस्कृति और धार्मिक आस्था का सुंदर परिचय दिया।
सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों में विकसित होती है अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव की भावना
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती शशिकला सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से परिचित कराना भी है। सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य शशिकला सिंह के नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद और बौद्धिक गतिविधियों को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके कार्यभार संभालने के बाद विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन नियमित रूप से कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक कौशल को मजबूत करना है।
वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बारिश में भरभराकर गिरा विधवा का कच्चा मकान
बताया गया कि जब प्रधानाचार्य ने विद्यालय का कार्यभार संभाला था, उस समय छात्र-छात्राओं की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बौद्धिक क्षमता विकसित करने वाली प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिल रहे हैं।
विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे सभी अध्यापक
विद्यालय के सभी अध्यापक विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह प्रधानाचार्य के साथ मिलकर कार्यक्रमों की तैयारियों और उनके सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जन्माष्टमी कार्यक्रम में भी विद्यालय परिवार की सामूहिक भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)