BREAKING

Jaunpur News: लगातार बारिश से पक्का मकान धराशायी, गृहस्थी का सामान नष्ट

नया सवेरा नेटवर्क

डोभी, जौनपुर। क्षेत्र के अखईपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक पक्का मकान देर रात अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसा रात करीब एक बजे उस समय हुआ, जब परिवार के लोग मकान के अंदर सो रहे थे। अचानक मकान गिरने की आवाज सुनकर परिजन किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते बाहर निकल गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। रवि प्रजापति पुस्तैनी मकान के पीछे बने हिस्से में पत्नी लीलावती सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। बीती रात  छत सहित पूरा कमरा गिर गया। आगे रखा करकट भी क्षतिग्रस्त हो गया। मकान गिरने से परिवार की पूरी गृहस्थी मलबे में दब गई और उनके सामने रहने,खाने पीने का का संकट उत्पन्न हो गया है । पीड़िता लीलावती प्रजापति  ने बताया कि मकान गिरने से घर में रखा चावल, गेहूं, परिवार के कपड़े, बक्से में रखे जेवरात, तेल-नमक, सिलाई मशीन, चारा मशीन, स्कूटी, दो साइकिल समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़िता ने बताया कि उनके पति रवि प्रजापति टोटो रिक्शा चलाकर परिवार की रोजी-रोटी चलाते हैं। उनके पास खेती योग्य जमीन भी नहीं है। परिवार में पति-पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनका पालन-पोषण इसी आमदनी से होता है। मकान गिर जाने के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन की भी समस्या खड़ी हो गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बसहरा में रुका आजाद का काफिला

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें