BREAKING

Jaunpur News: रिश्वत के कथित लेनदेन का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल निलंबित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रिश्वत के कथित लेनदेन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बक्सा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल समलेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मी पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने का आरोप है।

बताया गया कि हेड कांस्टेबल का रिश्वत के कथित लेनदेन से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मोबाइल मेडिकल यूनिट ने गांव में लगाया शिविर, 55 मरीजों का किया उपचार

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मी का आचरण अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही की श्रेणी में पाया गया। निलंबन के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान भ्रष्टाचार,

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें