Jaunpur News: डंपर से बचने में सड़क से उतरी बस, बड़ा हादसा टला
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के खोइरी (पाल बस्ती) गांव के पास शनिवार शाम जमालापुर से बधवा की ओर जा रही प्राइवेट सवारी बस बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही तेज रफ्तार डंपर अचानक बस के सामने आ गया।आमने-सामने की टक्कर से बचने के लिए बस चालक विनोद सिंह ने स्टेयरिंग बाईं ओर मोड़ दिया। इससे बस सड़क से नीचे उतरकर किनारे बनी पुलिया से टकराकर रुक गई। हादसे के दौरान बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। अचानक बस के सड़क से नीचे उतरने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे मे सहमे परिचालक काशी सिंह ने बताया गया कि बस की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। बस पुलिया से टकराकर नहीं रुकती तो सड़क किनारे स्थित कांता पाल के टिनशेड मकान में जा घुसती। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रिश्वत के कथित लेनदेन का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल निलंबित
![]() |
| विज्ञापन |

