BREAKING

Jaunpur News: मोबाइल मेडिकल यूनिट ने गांव में लगाया शिविर, 55 मरीजों का किया उपचार

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वैन गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में बरसठी विकासखंड के निगोह गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां 55 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं।

शिविर में एमओ गौरव सिंह, स्टाफ नर्स ज्योति कुमारी, फार्मासिस्ट राघवेंद्र मौर्या, लैब टेक्नीशियन चंद्रकला पटेल और चालक दुर्गा प्रसाद ने सेवाएं दीं। टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और आवश्यकतानुसार जांच की।

शिविर में बुखार, सर्दी-जुकाम समेत सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तचाप और रक्त शर्करा की भी जांच की। जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाएं दी गईं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति जागरूक किया। गांव में ही जांच और उपचार मिलने से ग्रामीणों को राहत मिली।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कच्चे मकान की दीवार ढही, पशुशाला और भूसा घर गिरने से हजारों का नुकसान

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें