BREAKING

Jaunpur News: बेल्छा में मकान पर गिरी पेड़ की डाल, भैंस की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बेल्छा ग्राम सभा में रविवार को बारिश के दौरान पुराने पीपल के पेड़ की डाल अचानक संजय यादव के मकान पर गिर गई। हादसे में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर में बंधी एक भैंस की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।


बताया गया कि बारिश के दौरान पीपल के पेड़ की भारी डाल टूटकर सीधे मकान के ऊपर जा गिरी। डाल गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबे में फंसी भैंस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे में मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीआईजी के आगमन की सूचना से शाहगंज पुलिस में मची हलचल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रधान सतीश यादव मौके पर पहुंचे। उनके साथ रवि यादव और नीलेश यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।


बारिश के बीच मकान क्षतिग्रस्त होने और पशुधन की मौत से संजय यादव के परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर मकान और भैंस की हुई क्षति का आकलन कराया जाए तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए।


ग्रामीणों ने आबादी के बीच खड़े पुराने और कमजोर पेड़ों की समय-समय पर जांच और आवश्यक छंटाई कराने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें