BREAKING

Jaunpur News: मखदूमपुर के दुर्गा मंदिर में चोरी, 15 घंटे ले गए चोर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां टंगे करीब 14-15 घंटे चुरा ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह ग्रामीणों के मंदिर पहुंचने पर हुई।


ग्रामीणों ने मंदिर का गेट खुला देखा तो इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। अंदर जाकर देखा गया तो मंदिर में टंगे घंटे गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बेल्छा में मकान पर गिरी पेड़ की डाल, भैंस की मौत

कांग्रेस महासचिव एवं सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश के मनोज बिन्द ने सुबह डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में तेजीबाजार थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।


चोरी की जानकारी फैलते ही गांव के दर्जनों लोग मंदिर परिसर में जुट गए। मौके पर संजय बिन्द, सुरेन्द्र बिन्द, राजन, आशीष, राजेन्द्र, राहुल और सचिन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।


तेजीबाजार थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर चोरों का पता लगाने में जुटी है।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें