BREAKING

Jaunpur News: डीआईजी के आगमन की सूचना से शाहगंज पुलिस में मची हलचल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण के रविवार को शाहगंज से गुजरने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अचानक हलचल बढ़ गई। हालांकि डीआईजी का कोई पूर्व निर्धारित सरकारी कार्यक्रम या निरीक्षण नहीं था, बावजूद इसके पुलिसकर्मी तैयारियों में जुट गए।


सूचना मिलते ही शाहगंज कोतवाली परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया। बारिश के चलते परिसर में जगह-जगह जमा पानी, कीचड़ और गंदगी को हटाने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय नजर आए। परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी बढ़ा दी गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी का विवाद सुलझाया

इसके अलावा नगर के प्रमुख चौराहों और जौनपुर रोड सहित मुख्य मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया। डीआईजी के काफिले के संभावित गुजरने को लेकर पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहे।


कुछ देर बाद पुलिस वाहनों के सायरन सुनाई दिए और डीआईजी वैभव कृष्ण का काफिला शाहगंज नगर से होकर अयोध्या मार्ग की ओर बढ़ गया। काफिले के शाहगंज सीमा से बाहर निकलने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।


इसी तरह सरायख्वाजा और खेतासराय थानों में भी डीआईजी के आगमन की सूचना के चलते साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी बढ़ी रही। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि डीआईजी का शाहगंज में कोई सरकारी कार्यक्रम या थाना निरीक्षण पूर्व निर्धारित नहीं था।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें