BREAKING

Jaunpur News: रास्ते की शिकायत पर बनी टीम, छह मामले निपटे

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी,जौनपुर। क्षेत्र के गोरापट्टी गांव स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को अपना दल (एस) के जिला महासचिव नितेश पाठक की पहल पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार कृति कुमारी ने की। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जमीन, रास्ते समेत राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। गांव निवासी हीरालाल यादव ने रास्ते की समस्या को लेकर शिकायत की। इस पर नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम गठित कर मामले की जांच और समाधान कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 22 शिकायतें आईं। इनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, आईजीआरएस से संबंधित 10 राजस्व शिकायतों में छह का मौके पर ही समाधान कराया गया। इस मौके पर लेखपाल मो. आजाद, अभिषेक सिंह, चंदन प्रजापति, अखिलेश पाठक, दिनेश चौहान, प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बरसठी | क्षेत्र के गोरापट्टी गांव स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को अपना दल (एस) के जिला महासचिव नितेश पाठक की पहल पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार कृति कुमारी ने की। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जमीन, रास्ते समेत राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। गांव निवासी हीरालाल यादव ने रास्ते की समस्या को लेकर शिकायत की। इस पर नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम गठित कर मामले की जांच और समाधान कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 22 शिकायतें आईं। इनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, आईजीआरएस से संबंधित 10 राजस्व शिकायतों में छह का मौके पर ही समाधान कराया गया। इस मौके पर लेखपाल मो. आजाद, अभिषेक सिंह, चंदन प्रजापति, अखिलेश पाठक, दिनेश चौहान, प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवती की शिकायत पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें