BREAKING

Jaunpur News: नाद-चन्नी हटाने पर मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में चकमार्ग की पटरी पर रखी नाद-चन्नी हटाने को लेकर विवाद हो गया। महिला ने पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी नीलम पत्नी नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह चकमार्ग पर जमा कीचड़ हटा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान राजेश पुत्र पंधारी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोप है कि राजेश के साथ ओमप्रकाश, विकास, शिवम और निखिल भी पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को भी पीटा गया। दोनों को चोटें आईं। नीलम ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि थाने जाते समय भी कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रास्ते की शिकायत पर बनी टीम, छह मामले निपटे

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें