BREAKING

Jaunpur News: युवती की शिकायत पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी,जौनपुर। शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोपित बड़ेरी निवासी चंदन गौतम को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने चंदन के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप है कि युवक ने 10 अगस्त को शादी का झांसा देकर उसे पवारा ले जाकर संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक के स्वजन पर भी समझौते का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया गया। पुलिस के अनुसार मामले में बीएनएस की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर चंदन को बड़ेरी चौकी क्षेत्र स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिंद और आरक्षी संतोष कुमार यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तीन वारंटी गिरफ्तार

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें