Jaunpur News: सावन में शैलेश राय ने किया जलाभिषेक
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र-371 के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता एवं समाजसेवी शैलेश राय ने सावन माह के बुधवार को अपने गांव मुतर्जाबाद स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर फूल और प्रसाद अर्पित किया तथा परिवार और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन के पहले बुधवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ और धार्मिक उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर पुरोहित प्रेमाचार्य तिवारी, अशोक राय, कमलेश राय, ओमकार राय, राजू राय, राजू तिवारी, विनय राय, राकेश राय, रमेश खरवार, विजय यादव, विजय राय उर्फ झलरी, संतोष राय, संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विषैले जन्तु के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत


.jpeg)