BREAKING

Jaunpur News: नदी में नहाने गया युवक डूबा, दूसरे दिन भी नहीं चला पता

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। मंगलवार रात नदी में नहाने गया बरमलपुर गांव का युवक डूब गया। ग्रामीणों ने नदी में डूबते देखा तो सूचना परिजनों को दी। देर रात तक परिजन और ग्रामीण नदी में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम  खोजबीन शुरू की।

बरमलपुर गांव निवासी मन्नू राम ने बताया कि उनका पुत्र लालचंद मंगलवार रात करीब आठ बजे घर से बरमलपुर घाट पर नदी में नहाने की बात कहकर निकला था। घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे नदी में नहाते समय डूबते देखा तो तत्काल सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण देर रात तक नदी में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह सूचना मिलने पर चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। नदी में पानी अधिक होने के कारण गोताखोरों को गोता लगाने में परेशानी हो रही है। युवक की तलाश लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad




Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें