BREAKING

Jaunpur News: विषैले जन्तु के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में मंगलवार रात विषैले जन्तु के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीप नरायन के पुत्र अनमोल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


परिजनों के अनुसार अनमोल रात में घर में सो रहा था। इसी दौरान किसी विषैले जन्तु ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्राम पंचायत अधिकारी विनय यादव का नेशनल सिविल सर्विसेज के लिए चयन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।


किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें